घाघरा: नेतरहाट रोड मैदान घाघरा में महिला विकास मंडल का वार्षिक महाअधिवेशन आयोजित, लोहरदगा सांसद हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Mar 1, 2025 घाघरा नेतरहाट रोड मैदान में महिला विकास मंडल का 17 वा वार्षिक महाअधिवेशन आयोजित किया गया।वार्षिक महाअधिवेशन का शुभारंभ लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत,प्रखंड प्रमुख सविता देवी, बीडीओ दिनेश कुमार, समाजसेवी अनिरुद्ध चौबे,महिला विकास मंडल की अध्यक्ष संतोषी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।