घाघरा: रनहे गांव में चूमन गुट्टू के पास पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया
Ghaghra, Gumla | Feb 28, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के रनहे गांव स्थित चूमन गुट्टू के पास घाघरा पुलिस ने रनहे निवासी युवक सोनू सिंह का शव बरामद कर थाना लाया। इस संबंध में मृतक के पिता पारसनाथ सिंह ने बताया कि बुधवार की रात 8 बजे खाना खाने के बाद सोनू घर से पीछे निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।जिसके बाद गुरुवार को घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था