शाजापुर: त्यौहारों के दौरान मुख्य बाजार में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, पार्किंग स्थल चिन्हित
दीपावली त्यौहार पर लोगों को बिगड़ेल यातायात का सामना न करना पड़े। इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा तैयारी की गई है। त्योहार के दिनों में शहर के मुख्य क्षेत्र में चार पहिया और तीन पहिया वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। कृष्णा टॉकीज चौराहा, कमर्दीपूरा, किला गेट, मीरकला मस्जिद से आगे तीन और चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।