हसपुरा: दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हसपुरा थाना परिसर में निकाली गई पुलिस-प्रशासन की फ्लैग मार्च
हसपुरा प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा पर्व में शांति व्यवस्था कायम रहे को लेकर शुक्रवार को पुलिस - प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाली। फ्लैग मार्च हसपुरा थाना परिसर से निकाली गई। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार व सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने किया। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या पुलिस बल शामिल थे।