⛏️ अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस—विशेष छापेमारी तेज कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई और राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश: जिला पदाधिकारी
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक तथा राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी के कार्यों को असंतोषजनक पाते हुए जिला पदाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए तथा कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने को कहा।
✅ संवेदनशील स्थलों पर संयुक्त एवं सघन छापेमारी अभियान तेज करने का निर्देश
✅ अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई
✅ असंचालित बालूघाटों का शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
✅ शून्य भुगतान वाले ईंट-भट्ठा मालिकों से 15 दिनों के भीतर बकाया राशि की वसूली
✅ ₹6.30 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध ₹3.62 करोड़ की प्राप्ति पर कड़ा असंतोष; शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश
🎯जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई एवं राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
🎯नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं छापेमारी सुनिश्चित करें; लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
#अवैधखनन_पर_जीरो_टॉलरेंस #खनन_टास्क_फोर्स #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
11 views | Jehanabad, Bihar | Aug 31, 2026