बीना: ग्राम बेसरा में दो पक्षों के खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से महिलाएं सहित 19 लोग घायल, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
Bina, Sagar | May 10, 2024 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेसरा में रात में कीर्तन के दौरान गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर में लाठी रोड कुल्हाड़ी एवं पत्थर से हमला कर दिया। हमले में महिलाओं सहित दोनों पक्षों से करीब 19 लोग घायल हो गए जिन्हें देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।