बीना: नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम प्रकटोत्सव, नरसिंह मंदिर से निकली शोभा यात्रा
Bina, Sagar | May 10, 2024 आज अक्षय तृतीया पर जहा घर घर पूजन हुआ वही आज नगर में रीतिरिवाज से सर्व ब्रहामण समाज द्वारा श्री परशुरामजी प्रकटोत्सव प्रतिबर्ष अनुसार धूम धाम से मनाया गया,आज सुबह से ही नरसिंह मंदिर में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए और मंदिर में पूजा अर्चना की गई , सर्व ब्रहामण समाज द्वारा महाआरती पश्चात बीना नगर के मुख्य मार्गो पर शोभा यात्रा निकाली गई।