बीना: शुक्रवार से राज्यरानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त, बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को होगी असुविधा
Bina, Sagar | May 9, 2024 कटनी बीना रेलवे लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है, जिसमें सागर की ओर जाने एवं आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द की गई है, जिससे बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा होगी। मिली जानकारी अनुसार बीना दमोह पैसेंजर सहित कई ट्रेनें निरस्त की गई है।