बीना: सिविल अस्पताल में करीब 1.5 घंटे लाइट रही गुल, जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद भी मरीज हुए परेशान; BMO से की शिकायत
Bina, Sagar | May 9, 2024 सिविल अस्पताल अव्यवस्थाओं को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहता है कभी डॉक्टर तो कभी पर्याप्त उपचार नहीं मिलने के कारण। वहीं डीपी में आग लगने की वजह से सिविल अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे लाइट गुल रही और सिविल अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद भी गर्भवती महिलाएं और मरीज 42 डिग्री के तापमान में परेशान होते नजर आए, जिसकी शिकायत बीएमओ से की गई।