बीना: ग्राम गिरोल में डंपर ने बाइक चालक को मारी टक्कर, बाइक चालक हुआ घायल
Bina, Sagar | May 9, 2024 बाइक चालक राधेश्याम पटेल पिता खेमचंद निवासी ग्राम गिरोल जो गांव से बीना जा रहा थे तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक चला घायल हो गया जिसको स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर घायल का उपचार किया जा रहा है वही अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बीना थाने को दी है।