बीना: जागेश्वरी कॉलोनी में 40 वर्षीय रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | May 10, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत जागेश्वरी कॉलोनी में 40 वर्षीय रेलवे कर्मचारियों ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर छोटी बजरिया चौकी प्रभारी रामदीन सिंह, प्रधान आरक्षक यूनुस खान एवं आरक्षक दिलीप मौके पर पहुंच गए और शव को फांसी के फंदे से उतारा गया,फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।