पटियाली: धिमरयाई गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने आम के बाग में लगाई फांसी, महिला घायल
कासगंज पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम धिमरयाई में मंगलवार देर शाम घरेलू विवाद के बाद 50 वर्षीय विनोद कुमार ने आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पैसों के लेनदेन को लेकर पत्नी सीमा से विवाद हुआ था, जिसमें महिला घायल हो गई और उसे सीएचसी पटियाली में भर्ती कराया गया। बाद में विनोद का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।