बलरामपुर: पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी को थाना सादुल्लाह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैर जमानती वारंट जारी किया गया था
थाना सादुल्लाह नगर पुलिस ने पूर्व सपा विधायक आरिफ और हाशमी को मंगलवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है जिनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी था। पूर्व विधायक जनपद स्तर का टॉप टेन व चिन्हित भू माफिया अपराधी हैं जिनके विरुद्ध अब तक कुल 32 आपराधिक मुकदमे दर्ज है एवं उनके अपराध से अर्जित एक अरब 16 करोड़ 97 लाख की संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है।