बलरामपुर: मथुरा बाजार स्थित टीम्मल प्रसाद मेमोरियल शिक्षण संस्थान में सोमवार रात लगभग 1 बजे लगी आग, ऑफिस का सामान जल गया
मथुरा बाजार स्थिति टीम्मल प्रसाद मेमोरियल शिक्षण संस्थान में सोमवार रात लगभग 1:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से विद्यालय में रखा फर्नीचर व आफिस का सामान जलकर राख हो गया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार आर्य ने बताया कि रात में लगभग 3:00 बजे लोगों का फोन उनके पास आया तब उन्हें पता चला जिसकी सूचना स्थानीय थाने में उनके द्वारा दी गई है।