बलरामपुर: ब्लॉक संसाधन केंद्र नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 बजे ब्लॉक स्तरीय कुछ प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
नगर क्षेत्र बलरामपुर एवं उतरौला के जूनियर हाई स्कूल के बच्चों का राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता नगर संसाधन केंद्र में मंगलवार सुबह 11बजे आयोजित की गई l इस परीक्षा में नगर क्षेत्र बलरामपुर एवं उतरौला के आठ विद्यालयों के तीन-तीन बच्चों ने प्रतिभाग किया lइस प्रतियोगिता में 10 चयनित बच्चे जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।