बलरामपुर: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने लाल बोझी में लगाया चौपाल
थाना ए0एच0टी0यू0 पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 05 फेज के अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालय लाल बोझी में लगभग दोपहर 12 बजे चौपाल लगाकर बालश्रम/ भिक्षावृत्ति अपराध, बचपन बचाओ अभियान व नशे के विरुद्ध अभियान, मानव तस्करी ,बाल विवाह रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। साइबर हेल्पलाइन नंबर एवं विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी लोगों को दी गई।