बलरामपुर: ललिया थाना पुलिस ने हत्या से संबंधित मामले में एक नफर वारंटी को जोरावर डीह से किया गिरफ्तार
न्यायालय सीजीएम जनपद बलरामपुर द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट आदेश के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत हत्या से संबंधित मामले में थाना ललिया पुलिस ने मंगलवार शाम 5:00 बजे नफर वारंटी को जोरावर डीह से गिरफ्तार किया। वारंटी पुत्तीलाल उर्फ मुन्नीलाल पुत्र मोहिलाल निवासी जोरावर डीह थाना ललिया को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।