उज्जैन: महिदपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, तलवार लेकर घूमता बदमाश और 2 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार ⚔️🚓
महिदपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने किला रोड स्थित खाल के पास से सलमान (पिता मुंशी खां, निवासी काली मस्जिद के पास) को गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाके में अवैध धारदार तलवार लेकर घूम रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
#UjjainNews #Mahidpur #MPPolice #CrimeNews #ArmsAct UjjainCrime