उज्जैन: पितृ पक्ष में 'गयाकोट तीर्थ' पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पितरों के तर्पण के लिए लगी लंबी कतारें
धार्मिक नगरी उज्जैन में पितृ पक्ष के अवसर पर अंकपात स्थित पवित्र गयाकोट तीर्थ पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना को लेकर दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अपने पितरों का तर्पण किया और दूध व जल अर्पित किया। गयाकोट को पितृ कर्म के लिए एक विशेष और पवित्र स्थान माना जाता है, जिसके चलते मंदिर और घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस दौरान सुचारु दर्शन और तर्पण व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की टीम मौके पर मुस्तैद रही।
#UjjainNews #PitruPaksha #Gayakota #UjjainDarshan #SpiritualUjjain