बिजनौर: मंडावर के गांव इच्छावाला के जंगल में मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Dec 17, 2024 बिजनौर में सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र के गांव इच्छावाला के जंगल में एक चरण नाम के व्यक्ति का शव पड़ा मिला घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करके शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई ने बताया कि आत्महत्या या हत्या के एंगल पर जांच की जा रही है।