बिजनौर: बिजनौर में कोर्ट ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में चार अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, आर्थिक दंड भी लगाया
Bijnor, Bijnor | Dec 16, 2024 सोमवार को समय करीब शाम 4 बजे ऐडीजे स्पेशल कोर्ट ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने पर चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।14 मार्च 2018 को थाना स्योहारा में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोजन विभाग द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के बाद कोर्ट ने चारों अभियुक्त को सजा सुनाई। प्रत्येक पर 40-40 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया