बिजनौर: जिले में फिल्म कलाकार मुश्ताक खान के अपहरण मामले में पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी
Bijnor, Bijnor | Dec 16, 2024 बिजनौर में फिल्म कलाकार मुस्ताक खान के अपहरण मामले में पुलिस ने भले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करके खुलासा कर दिया हो। लेकिन मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपी अभी फरार हैं। सोमवार को समय करीब शाम 4:00 बजे बिजनौर पुलिस ने प्रयागराज व मेरठ तथा बिजनौर के कई ठिकानों पर दबिश मार कार्यवाही की है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अथक प्रयास कर रही है।