बिजनौर: बिजनौर के गांव झलरा में आबादी के नजदीक दिखाई दिया गुलदार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Dec 16, 2024 बिजनौर में सोमवार को समय करीब शाम 7:00 बजे थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा में आबादी के नजदीक गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मौके पर भारी मात्रा में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से मौके पर पिंजरा लगाने की मांग की है।