बिजनौर: बिजनौर में रोडवेज बस की लोकेशन जानने के लिए बस स्टैंड पर लगाई गई एलईडी, 40 बसों में लगाया गया डिवाइस
Bijnor, Bijnor | Dec 16, 2024 बिजनौर में रेलवे की तर्ज पर अब रोडवेज बस यात्रियों के लिए भी सुविधा बढ़ा रहा है। सोमवार को समय करीब 4:00 बजे बिजनौर रोडवेज के ऐआरएम अशोक कुमार ने बताया कि बसों में लगाए जाने वाला डिवाइस जीपीएस की तरह काम करेगा जिससे बसों की लोकेशन पता चल जाया करेगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ हीं रोडवेज पर एलईडी डिस्पले लगा दी गई है।