फैज़ाबाद: नगर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर साईंदाता कुटिया के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल
लखनऊ हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। अयोध्या कोतवाली के रायगंज क्षेत्र स्थित मदरहिया निवासी राजकुमार यादव पुत्र राम दयाल अपनी बाइक से अपनी बहन के घर रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल जा रहा था।