आगर: ईदगाह के पीछे दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे चले, 3 घायल, पुलिस ने मामला शांत कराया
आगर में बुधवार शाम करीब 6 बजे ईदगाह के पीछे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामला शांत कराया। इस विवाद में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।