शिवपुरी नगर: मामौनीखुर्द गांव के परिवार ने सिरसौद भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जमीन को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, सिंधिया से शिकायत
मामौनीखुर्द गांव के रहने वाले रामस्वरूप लोधी पुत्र किशनलाल लोधी ने जानकारी देते हुए बताया की जमीन को लेकर सिरसौद भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश लोधी उसे एवं उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहा है। एवं थाने में उनकी झूठी शिकायत करता है। जिसकी शिकायत उसने शिवपुरी एसपी-कलेक्टर से की पर सुनवाई ना होने के चलते आज इसकी शिकायत ज्योतिरादित्य सिंधिया से की है।