शिवपुरी नगर: ककरवाया में लापता 17 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया
शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया गांव में शनिवार शाम एक पेड़ से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का शव बरामद हुआ। मृतका 12 मई से लापता थी। मृतका गुना बायपास और बरौदी के बीच स्थित एक फार्म हाउस पर परिवार के साथ रहती थी। सुबह लड़की शौच के लिए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिवार ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने एक युवक पर आरोप लगाए हैं