शिवपुरी नगर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी कलेक्ट्रेट में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक ली, कई घोषणाएँ की
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को शिवपुरी कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला विकास एवं निगरानी समिती की बैठक में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने शहर की सीवर समस्या के समाधान के लिए नई परियोजना को मंजूरी दी है।जिला अस्पताल में बेड की संख्या 400 से बढ़ाकर 600 की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में भी बेड की संख्या 400 से बढ़कर 650 हो जायेगी।