पटियाली: पटियाली थाना पुलिस ने घोसगंज गेट से 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कासगंज जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत पटियाली थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने घोसगंज गेट के पास से अनिल पुत्र छोटे लाल निवासी घोसगंज को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया।