कोडरमा: उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराज़गी
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा कल, दिनांक 1 जुलाई को देर रात सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, मैटरनिटी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, जनरल वार्ड, जांच घर, फार्मेसी कक्ष समेत विभिन्न कक्षों की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।