कोडरमा: गुमो के इंद्रजीत पांडेय की मौत का खुलासा न होने पर परिजनों का समाहरणालय में धरना, सीआईडी जांच की मांग
तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो निवासी इंद्रजीत पांडेय उर्फ टुनटुन पांडेय की 18 जून को संदिग्ध परिस्थिति में गांधी स्कूल रोड में चौक के समीप मिले शव पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। न्याय की मांग को लेकर 20 जून को काफी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर हत्या के षड्यंत्र में शामिल लोगों के गिरफ्तारी की मांग की।