मुरलीगंज: मनहरा चौक पर स्कूटी बाइक टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर
मनहरा चौक के पास शुक्रवार को स्कूटी और बाइक की टक्कर में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर मुकेश पंडित ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया गया कि उक्त महिला मुरलीगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड के रूप कार्यरत है.