चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में पशु बलि और खरगोश शिकार के वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़|सोशल मीडिया पर भैंस के बच्चे की बलि और संरक्षित वन्यजीव खरगोश के शिकार का वीडियो वायरल करने के मामले में डीएसटी और चंदेरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शंकरलाल बागरिय की आईडी पर वीडियो देखे गए थे।