बांदा में युवक की हत्*या से सनसनी, डंडे से मारपीट के बाद मौ*त; दो नामजद आरोपी हिरासत में
बांदा। जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में करीब 21 वर्षीय युवक आलोक पुत्र सरजू प्रसाद की मौ*त का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, गांव के ही जगन्नाथ उर्फ गेद्दू पुत्र कलुवा ने आलोक के साथ डंडे से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्*यु हो गई।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मोहल्ले के ही राजा भैया उर्फ राजा पुत्र खिलावन के सहयोग से युवक के शव को उसके दरवाजे पर फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी, स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्ट*मार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दी।
#BandaPolice #BandaNews #Pailani #UPPolice #CrimeNews
Banda, Banda | Oct 15, 2026