जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार!बांदा मरका थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10,125 रुपये नकद और 104 ताश के पत्ते,बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई मऊ-अरमार रोड और मऊ-इंगुवा रोड के पास की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को मरका पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
#BandaNews18 #BandaPolice #UPPolice #BreakingNews #बांदा #मरका
Banda, Banda | Nov 23, 2026