जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने गुरुवार को मछलीशहर ब्लॉक कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नीति आयोग के तय किए गए मापदंडों पर काम की समीक्षा की और संबंधित विभागों जैसे कृषि, बाल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।