बेगूसराय में DPIIT के अंतर्गत Startup India द्वारा TEJAS कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय में किया गया। उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, अपर समाहर्त्ता श्री बृज किशोर चौधरी एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री अश्विनी कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। सफल स्टार्टअप संस्थापकों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा करते हुए युवाओं को नवाचार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। पदाधिकारियों ने युवा उद्यमियों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी, इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
IPRD Bihar
#begusarai