बरेली: शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया नवाचार
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली के स्वामी विवेकानंद सभागृह में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अनुविभागीय अधिकारी संतोष मुद्गल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, विज्ञान शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।