पुलिस थाना मंगलवाड़ ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में छह साल से फरार वाहन मालिक को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2019 में मोरवन टोल नाके के पास नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की स्कूल बस से 8 क्विंटल 39 किलो डोडा चूरा जप्त किया था।