धौलछीना: क्षेत्र निवासी युवती ने धौलछीना थाने में तहरीर सौंपी, युवक पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
भैंसियाछाना ब्लॉक निवासी युवती ने एक युवक पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस से बुधवार शाम 04ः30 बजे मिली जानकारी अनुसार पीड़िता ने धौलछीना थाने में तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा कि क्षेत्र निवासी एक युवक ने उन्हें गली गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।