धौलछीना: पुलिस ने धौलछीना क्षेत्र से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
धौलछीना क्षेत्र में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मामले को लेकर तहरीर सौंपी थी। थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार को शाम 04 बजे धौलछीना के समीप से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है।