सोनारायठाढ़ी: दुलमाबांध के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरिडीह के भदवाकुंड निवासी वृद्ध की मौत
सारठ देवघर मुख्य मार्ग दुलमाबांध के समीप अज्ञात वाहन के जोरदार ठोकर से गिरिडीह जिला क्षेत्र के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भादवा कुंड गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए उनके परिजन व स्थानीय ग्रामीणों के पहल पर उन्हें इलाज को लेकर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।