हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
वांछित पकड़ो अभियान के तहत हाथरस जंक्शन थाने के एसएचओ विजय सिंह ने मुखबिर की सूचना पर फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक अवैध तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए है। आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी गांव नगला अहीर के रूप में हुई है।