हाथरस: अशोका टॉकीज निवासी एक महिला के साथ उसके पति ने दारू पीकर की मारपीट, पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में कराया परीक्षण
सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोका टॉकीज निवासी एक महिला के साथ उसके पति ने दारू पीकर मारपीट की। पति द्वारा की गई मारपीट में महिला घायल हो गई। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।