हाथरस: गांव दरकई जाने वाले कच्चे रास्ते से पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद
जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली चंदपा पुलिस ने गांव दरकई जाने वाले रास्ते से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। वहीं, पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।