गिरिडीह: जिलेबिया मोड़ घाटी में भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल, धनबाद रेफर
पीरटांड थाना क्षेत्र स्थित जिलेबिया मोड़ घाटी में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद घायल 11 बजे युवक को धनबाद रेफर कर दिया गया।घायल युवक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के कारीपहरी निवासी सुरेंद्र मरांडी के पुत्र मुन्नीलाल मरांडी के रूप में की गई।