डेहरी: अवैध शराब के विरुद्ध डालमियानगर के गंगौली नहर के किनारे पुलिस ने की छापेमारी, 2500 लीटर किया महुआ पास शराब विनष्ट
Dehri, Rohtas | May 20, 2024 डालमियानगर थानाध्यक्ष खुशी राज के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चला कर गंगौली नहर के किनारे 2500 लीटर देसी महुआ पास शराब को पुलिस टीम ने विनष्ट कर दिया । रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है । किसी भी कीमत पर इलाके में अवैध शराब का धंधा पनपने नहीं दिया जाएगा ।