वर्ष 1994 बैच के पुलिस अधिकारी हीरालाल महतो ने शनिवार को चाईबासा सदर थाना के नये थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर में अधिकारियों व कर्मियों के साथ औपचारिक परिचय भी किया। बताया गया कि निवर्तमान थाना प्रभारी तरुण कुमार की प्रोन्नति पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर की गई है।