कोईलवर: नो एंट्री में घुसते ट्रकों का वीडियो वायरल, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर थाना मोड़ से कपिल देव चौक की ओर नो एंट्री में प्रवेश करते ट्रकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ ट्रकों को डिवाइडर पार कर प्रतिबंधित मार्ग में जाते हुए देखा जा रहा है। शनिवार की सुबह 9:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है।